हिंदी Jokes


Channel's geo and language: India, Hindi
Category: Adult



Channel's geo and language
India, Hindi
Category
Adult
Statistics
Posts filter












एक आदमी स्कूटर पर बैठ कर पिक्चर हाल के सामने
संता से पूछ बैठा..
आदमी :- भाईसाहब , स्कूटर स्टैंड कहाँ है?
.
संता :- भाईसाब, पहले आप अपना नाम बताइये?
आदमी :- रमेश!
संता :- आपके माता पिता क्या करते हैं?
आदमी :- क्यों? वैसे भाईसाब मैं, लेट हो जाऊंगा और पिक्चर शुरू हो जाएगी!
.
संता :- तो जल्दी बताओ??
आदमी :- मेरी माँ , एक डॉक्टर हैं और मेरे पिता जी इंजीनियर हैं! अब बता दीजिये?
संता :- आपके नाम कोई जमीन जायजाद है?
आदमी :- हाँ , गांव में एक खेत मेरे नाम है ? प्लीज़ भाईसाब अब बता दीजिये स्कूटर का स्टैंड कहाँ है?
.
संता :- आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो?
आदमी :- जी हाँ! मैं, MBA कर रहा हूँ ! अब बताइये जल्दी से !
संता :- भाईसाब, देखिये आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है,
आपके माता पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं,
आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं,
पर मुझे अफ़सोस है कि आप इतनी सी बात नहीं जानते कि….
स्कूटर का स्टैंड उसके नीचे लगा होता है!


रावण को अदालत में
गीता पर हाथ रखने को कहा गया,
उसने मना कर दिया और बोला..
.
.
सीता पर हाथ रख कर इतनी मुसीबत आयी!
अब गीता नहीं!!


गुप्ता जी के पड़ोस में सत्यनारायण कथा की आरती हो रही थी,
आरती की थाली गुप्ता जी के सामने आने पर,
गुप्ता जी ने अपनी जेब में से छाँट कर कटा फटा दस रूपये का नोट कोई देखे नहीं, ऐसे डाला।
वहाँ अत्यधिक ठसाठस भीड़ थी।
गुप्ता जी के कंधे पर ठीक पीछे वाली आंटी ने थपकी मार कर गुप्ता जी की ओर 2000 रूपये का नोट बढ़ाया।
गुप्ता जी ने उनसे नोट ले कर आरती की थाली में डाल दिया।
गुप्ता जी को अपने 10 रूपये डालने पर थोड़ी लज्जा भी आई।
बाहर निकलते समय गुप्ता जी ने उन आंटी को श्रद्धा पूर्वक नमस्कार किया,
तब आंटी ने गुप्ता जी को बताया कि 10 का नोट निकालते समय आपका 2000 का नोट जेब से गिरा था, वो ही आपको वापिस किया था।
गुप्ता जी कोमा में हैं।
बोलो सत्यनारायण भगवान की जय!”


एक बात मुझे समझ नहीं आई
जो गरीब के हक के लिए लड़ते हैं
.
.
वह लड़ते-लड़ते अमीर कैसे हो जाते हैं!


पप्पू ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला।
पप्पू अमरुद वाले से: इसमें तो कीड़ा है !
अमरुद वाला: ये किस्मत की बात है, क्या पता अगली बार
मोटरसाइकिल निकल जाए।
पप्पू: 2 किलो और दे दो।


जिस उम्र में आज कल
बच्चों के दिल मे घण्टी बज रही है…
उस उम्र में हम…
लोगों के घरों की घण्टी बजा कर
भाग जाया करते थे।


दीवार पर लिखा था
“यहां कुत्ते सुसु करते हैं!”
संता ने वहां सुसु किया और
फिर हंस कर बोला:
इसे कहते हैं दिमाग..
सुसु मैंने किया और नाम कुत्ते का आएगा!! 




एक औरत मंदिर में बैठी रो रही थी...

पुजारी - क्या हुआ बेटी? 

औरत - बाबा, कल रात मेरे पति गुजर गए। 

पुजारी - ओहो... बहुत बुरा हुआ। 
उन्होंने मरते वक्त कुछ कहा क्या बेटी? 

औरत - हां, कह रहे थे 'मेरा गला छोड़ दे डायन'! 

पुजारी बेहोश...


विभिन्न शोहरों की पत्नियां उनसे कैसे लड़ती है़ :-
Pilot’s wife :- ज्यादा मत उड़ो
Teacher’s wife :- मुझे मत सिखाओ
Painter’s wife :- थोबड़ा रंग दूंगी
Dhobi’s wife :- धो दूंगी
Actor’s wife :- ज्यादा नाटक मत करो
Dentist’s wife :- बत्तीसी तोड़ दूंगी
Marwadi’s wife :- हिसाब से रहो
Engineer’s wife :- सारे पुर्जे ढ़ीले कर दूंगी
Architect’s wife :- ढ़ंग से रहो वरना थोबड़े का डिजाईन बदल दूंगी
Sunar’s wife :- एक जड़ दूंगी
Pandit’s wife :- घंटी बजा दूंगी
Musicians wife :- ढोल बजा दूंगी
Driver’s wife :- ब्रेक लगा दूंगी
Builders wife :- ईंट से ईंट बजा दूंगी
Doctors wife :- सही इलाज कर दूंगी
Advocate ki wife :- अपनी वकालत कोर्ट तक ही सीमित रखो!!
And the Best one…..
Admin ki wife :- ग्रुप डिलीट कर दूंगी!!


हार्ट अटैक
जैसी हालत होती है
.
.
जब कोई कहता है
तेरे बारे में एक बात
पता चली है!




बीवी - पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ? 
.
.
.
पति - पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है...!!!


लम्बी हाइट वाले लडको के लिए
दिवाली का मतलब है
.
.
घर के जाले साफ करना! 


पत्नी बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गई...

डॉक्टर ने कहा - इन्हें अच्छा खना दो, हमेशा खुश रखो, 
घर की कोई परेशानी इनसे डिसकस मत करो,
फालतू की फरमाइशें करके इनकी चिंता मत बढ़ाओ,
तो ये छह महीने में बिल्कुल ठीक हो जाएंगे! 

रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा- क्या कहा डॉक्टर ने? 

पत्नी बोली - अब तो डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!!!

20 last posts shown.

577

subscribers
Channel statistics