Фильтр публикаций


विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज मॉस्को में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे।

▪️ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर सेवा शुल्क लगाने का निर्णय लिया।


भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने हंगरी के नागीकानिज़ा में आयोजित प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन 2026 में जीत हासिल की। 🇮🇳

♟️हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने प्रणेश को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी।


केरलम में अरुमल चुंदन ने अलाप्पुझा की पुन्नमदा झील में आयोजित 72वीं नेहरू ट्रॉफी नौका दौड़ जीत ली है।

रोमांचक मुकाबले में अरुमल चुंदन ने 4 मिनट 23 सेकंड और 328 मिलीसेकंड में दौड़ पूरी कर ट्रॉफी अपने नाम की।


👉वेस्ली सो का तीसरा सिंकफील्ड कप खिताब जीता

20 अगस्त को फिलिपिनो-अमेरिकी चेस प्लेयर वेस्ली सो ने चेस का तीसरा सिंकफील्ड कप खिताब जीता।

इससे पहले वेस्ली ने 2016 और 2025 में भी यह टूर्नामेंट जीता था, उन्होंने 87,500 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। वहीं भारत के आर प्रज्ञानानंदा सिंकफील्ड कप चेस टूर्नामेंट में खिताब जीतने से चूक गए।


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की ओर से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के लिए सहयोग बढ़ाने और अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए 19 अगस्त 2026 को फोनपे और शेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

डीपीआईआईटी के साथ अपने सहयोग के अंतर्गत, फोनपे डीपीआईआईटी की ओर से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को कई लाभ पहुंचाएगा, जिनमें इसके पेमेंट गेटवे के माध्यम से लेन-देन क्रेडिट, इंडस ऐपस्टोर तक पहुंच, समर्पित ऑनबोर्डिंग और सहायक सेवाएं, और ब्रांड की विजिबिलिटी बढ़ाने के अवसर शामिल हैं।

शेल इंडिया के साथ हुए समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा और जलवायु-तकनीक क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्टअप्स को सहयोग देना है।

इस साझेदारी के माध्यम से, शेल इंडिया स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन, रणनीतिक सहयोग, निवेशकों और इनक्यूबेटर्स से संपर्क और शेल ई4 स्मार्ट एनर्जी ट्रैक में हिस्सा लेने के अवसर प्रदान करेगी


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय की खण्‍डपीठ स्थापित करने को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय की खण्‍डपीठ स्थापित करने को स्‍वीकृति दे दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। श्री शाह ने कहा कि इस निर्णय से लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों को न्याय और उन्हें मिलने वाली कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने में लगने वाला समय कम हो जाएगा


20 अगस्त को सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के नए अध्यक्ष चुने गए। प्रदीप 2026-27 कार्यकाल के लिए चुने गए हैं


रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की आर्मेनिया यात्रा पूरी, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आर्मेनिया की अपनी दो दिन की यात्रा पूरी कर ली है।

यात्रा के दौरान, उन्होंने आर्मेनिया के उप रक्षा मंत्री करेन ब्रुट्यान और जनरल स्टाफ प्रमुख एडवर्ड अस्र्यान के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बातचीत में रक्षा और सैन्य-तकनीकी सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, सैन्य-तकनीकी सहयोग और रक्षा अनुसंधान और विकास पर विशेष जोर दिया गया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने भारतीय और आर्मेनियाई सशस्त्र बलों के बीच ‘संयुक्त सेवा स्टाफ वार्ता’ को संस्थागत बनाने के लिए ‘संदर्भ की शर्तें’ का आदान-प्रदान किया।

यात्रा के दौरान ही, संयुक्त सहयोग, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।खगोल शास्त्र


भारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने 20 अगस्त को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की।

इस दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर व्यवस्था संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जो समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में आगे के सहयोग के लिए ढांचा उपलब्ध कराएगा।

समझौते के तहत जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के बीच व्यावहारिक सहयोग को मजबूत किया जाएगा।

इसमें समुद्री क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा करने सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

दोनों मंत्रियों ने भारत-जापान के बीच लगातार बढ़ रहे सैन्य अभ्यासों का स्वागत किया। इसके तहत ‘धर्म गार्जियन’ और ‘जेमेक्स’ जैसे अभ्यासों को और विस्तार दिया जाएगा।


✅ RPSC: सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 23 अगस्त और एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे


🎯 TARGET RES | स्कूल व्याख्याता (2026-27) 🎯
🛑 नये बैच प्रारंभ
अगर आपका लक्ष्य RPSC स्कूल व्याख्याता 2026-27 में चयन प्राप्त करना है, तो यह समय सिर्फ सोचने का नहीं, बल्कि तैयारी शुरू करने का है।

📚 द्वितीय पेपर - भूगोल
🔴 LIVE BATCH
🔴 RECORDED BATCH
🔴 MCQ BATCH

📚 प्रथम प्रश्न पत्र
🔵
LIVE BATCH
🔵 RECORDED BATCH


⚡️ कोर्सेज की विशेषताएं :-
✅ सम्पूर्ण सिलेबस कवरेज
✅ Concept + MCQ आधारित तैयारी
✅ परीक्षा उन्मुख रणनीति
✅ नियमित अभ्यास एवं मार्गदर्शन
✅ चयन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया कोर्स

"TAIYARI KARLO APP" डाउनलोड करें  - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.uddan.taiyarikarlo

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें - 7339953819,8529429129


विद्या सबल योजना : शिक्षकों की कमी आड़े नहीं आएगी, गेस्ट फैकल्टी अध्यापकों से मिलेंगी मजबूती , खाली पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षक व निति अभ्यर्थी लगाए जाएंगे






Live now




Live now




✔️ मिर्ज़ा फ़खरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए हैं।



Показано 20 последних публикаций.