✈️ 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने असाधारण साहस दिखाया। रॉयटर्स के अनुसार, सह-पायलट के हमले में घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे यात्रियों और चालक दल को हस्तक्षेप करने का अवसर मिला। हमलावर को काबू किए जाने के बाद विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने नियंत्रण सँभाला। विमान को सऊदी अरब के तबूक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। फ्लाईदुबई ने सभी यात्रियों और चालक दल के सुरक्षित होने की पुष्टि की। कैप्टन की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से एक बड़ा विमान हादसा टल गया।
Note:-फ्लाइट का नाम और पायलट का नाम याद रखें ।