AD Sir official


Kanal geosi va tili: Hindiston, Hindcha
Toifa: Ta’lim


This channel is for all types of competitive exams...
By AD SIR (Assistant professor, political science , Department of college education, Rajasthan )
Discourse academy
https://play.google.com/store/apps/details?id=co.hodor.ajyzf

Связанные каналы  |  Похожие каналы

Kanal geosi va tili
Hindiston, Hindcha
Statistika
Postlar filtri






नमस्कार फ्रेंड्स
जिंदगी में जो आनंद सफर का है वह आनंद डेस्टिनी का नहीं है
📒


Hello Sir...
Aajki class kafi achi rahi....aapne facts me jo connectivity build karvayi concepts ke sath... Vo really kafi impressive tha .... aapne facts me bhi exactly wese hi connectivity build karvane ki kosis ki jesi ki apn mains exam ke liye karte h... It was really nice....thank you 😊

#👏🙏🤝🙏








एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो - उसी के बारे में सोचो, उसी के सपने देखो, उसी विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों और शरीर के हर हिस्से को उसी विचार से भर जाने दो, और बाकी सभी विचारों को छोड़ दो। यही सफलता का मार्ग है।"
स्वामी विवेकानंद👏🙏


आदरणीय गुरुदेव डॉ राजेश मिश्रा सर के आशीर्वाद से आज शाम 5:00 बजे राजनीतिक विज्ञान की जीवन यात्रा की एक नई शुरुआत 🥰
📒📒🙏🙏


प्रिय  गुरुजनों आप सभी को नमस्कार आशा करता हूं कि आपके जीवन में सब कुछ अच्छा अच्छा चल रहा होगा ❤️

​जीवन परीक्षाओं का एक निरंतर सिलसिला है। कभी हम सफलता के शिखर पर होते हैं, तो कभी संकट के दौर से गुजरते हैं। इन सभी पड़ावों के बीच जो सबसे महत्वपूर्ण है, जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना क्योंकि बोलते भी हैं चलती का नाम गाड़ी है


ध्यान देने वाली बात यह है कि विचार ही व्यवस्थाओं को पैदा करते हैं और जीवन में कभी ना कभी एक ऐसा विचार होता है जो हमारे जीवन के तमाम पक्षों को बदल देता है इसलिए—जीवन  'विचार' पैदा करना और उस विचार के आधार पर एक दृढ़ 'निर्णय' लेना।
इसी संदर्भ में मैं अपनी जिंदगी के एक महत्वपूर्ण निर्णायक मोड़ की याद दिलाना चाहता हूं
​मुझे 4 नवंबर 2020 की वह तारीख याद है, जब मैंने ठान लिया था कि राजनीति विज्ञान को ही अपना कैरियर बनाना है और इसमें सफलता प्राप्त करनी है। सोचता हूँ, अगर उस दिन मैंने वह निर्णय लेने की हिम्मत न की होती, तो आज मैं न जाने किस मोड़ पर खड़ा होता!
​साथियों, आप जानते हैं कि जब आप मेरी क्लास में आते थे, तो शुरुआत में विषय को लेकर मन में एक डर होता था। लेकिन क्लास खत्म होते-होते, polity विषय आपका 'फेवरेट सब्जेक्ट' बन जाता था। अगर यह जादू भारतीय संविधान और राजस्थान की राजनीति में हो सकता है, तो क्यों नहीं पश्चिम एवं  भारतीय राजनीतिक चिंतक राजनीतिक सिद्धांत, तुलनात्मक और अंतरराष्ट्रीय राजनीति भारत का संविधान एवं राजव्यवस्था में भी होगा?
पढ़ाना एक कला है, और आप सभी का प्यार उस कला को और निखारता है।
​आज जब 1st, 2nd और 3rd ग्रेड की परीक्षाएं हो चुकी हैं, तो कई साथी अपने जीवन का एक कदम आगे बढ़ना चाहते हैं तथा कुछ साथी संकट काल और 40% की अनिवार्यता को लेकर चिंतित हैं। इन्हीं चुनौतियों का सामना करने और भविष्य की सटीक रणनीति बनाने के लिए, मैं आप सभी को कलाम एकेडमी में आयोजित विशेष सेमिनार में आमंत्रित करता हूँ।


​मैं अक्सर कहता हूँ— "लोग डर-डर के चलते क्यों है और इतने डरते हैं तो घर से बाहर निकलते क्यों है? और अगर निकल ही पड़े हो, तो फिर रुकते और झिझकते क्यों है?"
​आइए, मिलकर इस डर को पीछे छोड़ते हैं और राजनीति विज्ञान को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाते हैं।


याद रखें जीवन में मेहनत करते रहे एक दिन ईश्वर इतना देगा कि जितना हमको अपने आप पर भी विश्वास नहीं था #निजी अनुभव

मुझे आपके स्नेह और उपस्थिति का इंतजार रहेगा।,
​📍 सेमिनार विवरण:
🎓 विषय: स्कूल व्याख्याता (राजनीति विज्ञान) - रणनीति एवं मार्गदर्शन
👨‍🏫 मार्गदर्शन: AD Sir & Team Kalam
📅 दिनांक: 09 अगस्त (कल)
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर
📞 संपर्क: 72400-12121
​— आपका अपना,
AD Sir (Assistant Professor)
कलाम एकेडमी, जयपुर"

देख रहा है विनोद😂
AD SIR अब राजनीतिक विज्ञान विषय भी पढ़ा रहे रहे हैं भाई तू भी चल रहा है क्या सेमिनार में मैं तो जा रहा हूं📒🙏
हां भैया जी मैं तो AD SIR को बहुत दिन से बोल रहा था कि आप अब राजनीति विज्ञान विषय ही पढ़ाओ ना हमें आपसे ही राजनीति विज्ञान पढ़ना है

# हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत 📒📒🙏🙏


सभी गुरुजनों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत📒📒📒


✨ नमस्कार साथियों! एक नए सफर की शुरुआत...

साथियों, टीचिंग के करियर में मेरी यह शैक्षणिक यात्रा 2015 में ग्रेजुएशन के साथ-साथ 11वीं-12वीं फाउंडेशन के साथ फिजिक्स विषय को पढ़ाने के रूप में शुरू हुई थी।

फिजिक्स को 2 साल देने के बाद, अपनी सिविल सेवा की तैयारी को आगे बढ़ाते हुए मैंने यूपीएससी (UPSC) की ओर कदम बढ़ाए।

मैंने यूपीएससी में पहली बार परीक्षा 'संस्कृत ऑप्शनल' के साथ दी, जिसके बाद 'PSIR' (पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस) को अपना मुख्य विषय बनाते हुए अगले दो प्रयास इसी के साथ दिए।
इसके बाद, साल 2020 में मैंने राजनीति विज्ञान को पूरी तरह से अपने करियर के रूप में चुना और पहले ही प्रयास में UGC-NET तथा JRF दोनों क्लियर किए।

साथ ही, अपने पहले ही प्रयास में
मैंने राजनीति विज्ञान विषय के साथ आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर का पहला इंटरव्यू दिया तथा

इसी दौरान पहले प्रयास में ही प्रथम श्रेणी स्कूल व्याख्याता परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन B.Ed. पूरी न होने के कारण मैं तब ज्वाइन नहीं कर पाया।


फिर, साल 2022 में मेरा नाता 'कलाम एकेडमी परिवार' से जुड़ा। तब से लेकर आज तक आप सबका जो प्यार और स्नेह मिला है, उसी की बदौलत मैंने संस्था में RAS, SI, स्कूल व्याख्याता और सेकंड ग्रेड के बच्चों को राजनीति विज्ञान पढ़ाया। पिछले एक साल से मैं राजनीति विज्ञान के साथ-साथ सेकंड ग्रेड के विद्यार्थियों को 'एसएसटी' में समाजशास्त्र (Sociology) भी पढ़ा रहा हूँ।

इसी दौरान, कलाम एकेडमी से जुड़ने के सफर में ही अपने दूसरे प्रयास में 48वीं रैंक के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हासिल किया।

🎯 अब एक नए और शानदार सफर की बारी...🫶🫶


साथियों, पिछले कुछ सालों (2020 से 2026) में RPSC ने राजनीति विज्ञान का जो पैटर्न बदला है, उसे देखकर कई बार स्टूडेंट्स को यह विषय थोड़ा कठिन या उलझा हुआ लगने लगा है।
बस इसी डर को भगाने, कंटेंट को एकदम आसान बनाने और इस बदले हुए पैटर्न को बिल्कुल सरल तरीके से आप तक पहुँचाने के लिए, मैं स्कूल व्याख्याता (प्रथम श्रेणी) परीक्षा के लिए राजनीति विज्ञान विषय के साथ एक नई शुरुआत करने जा रहा हूँ। मेरा पूरा प्रयास यही रहेगा कि इस विषय से आपका डर हमेशा के लिए खत्म हो जाए और यह आपको सबसे आसान और मजेदार लगने लगे।

यह नया सफर आपके बिना अधूरा है। टीम कलाम ने मुझे जो यह जिम्मेदारी दी है, उसमें आप सबका साथ और प्यार ही मेरी असली ताकत है। इस भरोसे के लिए मैं 'टीम कलाम' का भी दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।

आइए, मिलकर तैयारी की एक बेहतरीन शुरुआत करते हैं! 🚀

— AD Sir (Assistant Professor)
कलाम एकेडमी


Kalam Academy Sikar dan repost
🎓 स्कूल व्याख्याता (राजनीति विज्ञान) की सफल तैयारी के लिए विशेष सेमिनार ✨


📍 कलाम ACADEMY, जयपुर सेंटर

👨‍🏫 मार्गदर्शन:-
⭐️ Khan Sir & AD Sir

📅 09 अगस्त | ⏰ प्रातः 10:00 बजे

परीक्षा रणनीति • विषय की समझ • विशेषज्ञ मार्गदर्शन

📍 रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर (राज.)
📞 72400-12121

🚀 अपने लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएँ!


Kalam Academy Sikar dan repost
📣WE ARE HIRING!
📍At Jaipur Center

Kalam Academy is looking for Content Writer's (Political Science) to help shape the learning journey of thousands of aspirants.✨

✨अपना नवीनतम CV/Resume दिए गए नंबर पर WhatsApp करें:📞 7240012121

⚠️ नोट: केवल चयनित उम्मीदवारों को Interview के लिए संपर्क किया जाएगा।




नमस्कार साथियों

प्रशासनिक उठा पटक के कारण हमारी ऑनलाइन क्लास बाधित हो रही है अब हमारा भीलवाड़ा से नया शहर जयपुर हो गया है इसी बीच एक शहर से दूसरे शहर में सेटल होने की प्रक्रिया में मैं भी व्यस्त था तो हमारी क्लास नहीं हो पाई अब जल्दी से हम अपने जो शेष बचे हुए टॉपिक हैं उनकी क्लास लेंगे

सहयोग के लिए धन्यवाद🙏


भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करने और उसे अक्षुण्ण रखने के मूल कर्तव्य को किस स्थान पर रखा गया है?
So‘rovnoma
  •   (a) चौथे
  •   (b) पहले
  •   (c) दूसरे
  •   (d) तीसरे
  •   (e) अनुत्तरित प्रश्न
263 ta ovoz


किस संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में नागरिकों के मूल कर्तव्यों को शामिल किया गया?
So‘rovnoma
  •   (a) 42 वाँ संशोधन
  •   (b) 73 वाँ संशोधन
  •   (c) 56 वाँ संशोधन
  •   (d) 98 वाँ संशोधन
  •   (e) अनुत्तरित प्रश्न
263 ta ovoz


निम्नलिखित में से किसकी संस्तुति पर भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य शामिल किया गया?
So‘rovnoma
  •   (a) बलवंत राय मेहता समिति की
  •   (b) अयंगर समिति की
  •   (c) स्वर्ण सिंह समिति की
  •   (d) ठक्कर समिति की
  •   (e) अनुत्तरित प्रश्न
265 ta ovoz


मेहनत आपकी, सफलता आपकी
हमेशा आगे बढ़ते रहिए! ............

20 ta oxirgi post ko‘rsatilgan.