KVS NVS TIER 3 INTERVIEW REVIEW
PGT Biology Interview Experience - Kendriya Vidyalaya IISC BENGALURU
सबसे पहले जैसे ही मैं इंटरव्यू रूम में गया, उन्होंने मेरा Introduction पूछा। मेरे Biodata में लिखा था कि मैं Eklavya Model Residential School (EMRS) में पढ़ा रहा हूँ, तो पहला सवाल उन्होंने यही पूछा -
*सवाल - आप EMRS में पहले से ही Teacher हैं तो वहाँ से यहाँ KVS में क्यों आना चाहते हैं?*
यह सवाल Expected था, मैंने इसका बहुत अच्छे से जवाब दिया जिससे वो संतुष्ट दिखे।
*सवाल - EMRS क्या है? इसे किसके लिए बनाया गया है, कब बना और यह राज्य सरकार चलाती है या केंद्र सरकार?*
इस पर उसी बोर्ड में बैठी एक मैडम ने खुद ही बताया कि यह Ministry of Tribal Affairs द्वारा चलाया जाता है और NEP के अनुसार बनाया गया है।
फिर उन्होंने मेरा अनुभव पूछा - EMRS में आपका अनुभव कैसा है, बच्चे कैसे हैं, किस तरह के बच्चों का Admission होता है, आप उनको कैसे पढ़ाते हैं, आपके यहाँ कितना Staff है?
*Demo Teaching -*
इसके बाद उन्होंने पूछा - क्या Topic prepare करके आए हैं? मैंने कहा - सर, मैं Female Gametophyte यानी Embryo Sac पढ़ाऊंगा।
उन्होंने कहा - ठीक है, जाइए पढ़ाइए।
सामने Green Board और Chalk रखा था। मैंने सारी Formality पूरी की और यह मानकर पढ़ाना शुरू किया कि क्लास में बच्चे बैठे हैं। लगभग 6-7 मिनट तक मैंने पढ़ाया। जब उन्हें लगा कि Topic लगभग पूरा होने वाला है, तो उन्होंने कहा - ठीक है, आप आ जाइए। मैंने बच्चों को Homework दिया और आकर Chair पर बैठ गया।
*Demo के बाद Cross Questions -*
आपने B.Sc किस Subject से किया है, M.Sc किस Subject से किया है? (क्योंकि Biodata में मैंने सिर्फ B.Sc / M.Sc लिखा था)
आपने जो Topic पढ़ाया उसमें Basic तो बताया ही नहीं। आप सीधे Embryo Sac का Structure पढ़ा दिया, यह कहाँ पाया जाता है यह तो बताया ही नहीं।
मैंने कहा - सर, यह Expected था कि Previous Class में मैंने बच्चों को Ovule के बारे में पढ़ाया होगा, इसलिए मैं वहीं से Continue कर रहा था। फिर भी उन्होंने कहा बताइए कहाँ पाया जाता है, तो मैंने बताया।
उसके बाद सवाल पूछे -
- Embryo Multicellular होता है या Unicellular?
- हमारा Embryo कैसा होता है? Blastula, Gastrula? मैंने बताया सब Multicellular होते हैं। उन्होंने कहा - Unicellular भी होता है? मैंने कहा - सर Unicellular Stage पर उसे Zygote बोलते हैं।
- Touch Me Not Plant के बारे में सुना है? Botanical Name क्या है? टच करने से क्यों मुरझा जाता है? उंगली से टच करने पर मुरझाएगा या पेंसिल से भी? अंदर क्या Physiological Process होता है? Thigmonasty / Seismonasty क्या होता है? Turgor Pressure कैसे काम करता है?
- पौधा मुरझा कर उसे क्या फायदा मिलता है? मैंने बताया - Grazing से बचने के लिए, Defence Mechanism के लिए, ताकि जानवरों को लगे पौधा सूखा हुआ है।
- Insectivorous Plants के बारे में - कौन से पौधे होते हैं, नाम बताइए, Insect को कैसे पकड़ते और Digest करते हैं, कौन सा Enzyme निकलता है, कहाँ पाए जाते हैं?
- तमिलनाडु में एक पौधा है जो बहुत पानी खींचता है, Government ने उसे लगाने से मना किया है। नाम क्या है? मुझे इसका Idea नहीं था, मैंने Eucalyptus बताया तो उन्होंने कहा नहीं, दूसरा है। मैंने कहा सर मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है।
- पौधों में Reflex होता है तो क्या हमारे अंदर भी Reflex होता है? पौधों में Nervous System होता है? मैंने कहा नहीं होता। फिर वो कैसे Response करते हैं? मैंने पूरा Mechanism समझाया।
- एक सर ने कहा - हमारे Campus में कटहल के दो पौधे हैं, एक में Flower आते हैं पर Fruit नहीं लगता, क्या किया जाए? मैंने Phytohormones के Spray के बारे में बताया।
- Phytohormones कहाँ बनते हैं? Plant से Extract किए जाते हैं या Lab में Synthesize किए जाते हैं? कितने Phytohormones होते हैं?
- इसके बाद उन्होंने पूछा कि पौधे Transpiration क्यों करते हैं?
- Transpiration Rate क्या होता है? Transpiration Pull क्या है? Transpiration में कितनी Forces काम करती हैं? कौन-कौन से Pressure इसमें काम में आते हैं?
- फिर पूछा - Transpiration होता ही क्यों है? Thermo-regulation कैसे होता है? पत्तियों (Leaves) में Thermo-regulation कैसे होता है और हम इंसानों में कैसे होता है? हमको पसीना क्यों आता है?
- उसके बाद उन्होंने पूछा कि जो गर्म इलाके (Desert) हैं, वहाँ पौधे कैसे Survive करते हैं? वहाँ तो Water है ही नहीं, फिर भी वो पानी कहाँ से लाते हैं?
- क्या कोई ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बिना जमीन से पानी लिए पौधे Survive कर सकते हैं?
Continued - 👇👇👇👇