बोलने का हक मेरी बेटी को भी नहीं है। यदि हर सास अपनी बहू में छिपी हुई बेटी व सहेली ढूंढ लेगी उस दिन उसका घर स्वर्ग बन जाएगा।आज मैं मेरी बहू के बिना एक दिन नहीं रह सकती व मेरी बहू मेरे बिना एक दिन नहीं रह सकती है। जब भी पीयर जाती है दो घंटे में वापस चली आती है पियर में भी वह यही कहती है कि मेरी सास को तकलीफ होगी। इसलिए मुझे जल्दी जाना है। अब तुम सोच लो इससे बड़ा सुख एक सास के लिए क्या हो सकता है।
उसने आगे बताया कि दोस्त मुझे माफ करना मगर जैसा कि तुमने बताया तुम अपनी बहू के साथ नाइंसाफी कर रही हो। सास का रोल छोड़कर मां के रोल में आकर देख तेरा घर भी स्वर्ग बन जाएगा। तुम जो काम जोर, जबरदस्ती व दबाव बनाकर करवाना चाहती हो, वो सारे काम, वह प्रेम से और बेहतर तरीके से कर लेगी इसलिए मेरी तेरे से हाथ जोड़कर विनती है की अब घर जाकर अपनी बहू में छुपी हुई बेटी को पहचानना। तब तेरा यहां आना ज्यादा सार्थक होगा और मुझे भी संतुष्टि प्राप्त होगी।
सरला भावावेश में अपनी बहू को हाथ जोड़े हुए सारी बात बताते हुए रो रही थी उसके साथ साथ सरला की बहू, उसका बेटा व पति भी रो रहे थे। सुधा ने सरला के दोनों हाथ अपने हाथ में लेकर रोते हुए बोली मां आप ऐसा क्यों सोचती हो मैं तो आपकी बेटी पहले से थी वह आज भी हूं आज मैंने मेरी सास को मां के रूप में प्राप्त कर लिया है मेरा जीवन धन्य हो गया है। परिवार के सभी सदस्य ने एक दूसरे के आंसू पोंछे, एक दूसरे के गले लगे। आज लगा इस घर में स्वर्ग उतर आया।